उनकी तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहें है। खुशी की इन बोल्ड तस्वीरों को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट तान्या घावरी ने शेयर किया है। खुशी गोल्डन गाउन पहने हुए बेहद कातिलाना अंदाज के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं।
बता दें कि श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं खुशी को फिल्मों में आने का कोई शौंक नहीं हैं लेकिन वह सोशल साइट पर कापी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
खुशी मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं। मां की मौत के बाद दोनों बहनें अक्सर एक साथ नजर आती हैं और वहीं सौतेले भाई अर्जुन कपूर और बहन अंशुला कपूर के साथ भी उनके रिश्ते सही हो गए हैं। अक्सर पापा बोनी के साथ जाह्नवी और खुशी को अर्जुन कपूर के घर के बाहर स्पॉट किया जाता है।




إرسال تعليق