हिना ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बीते दिनों हिना एक इवेंट के दौरान रैंप पर देखा गया, इस दौरान हिना व्हाइट करल के गाउन में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।
हिना रैंप पर जैसे ही उतरीं सभी की निगाहें उन पर जा कर टिक गईं। हिना बीते दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल के साथ एक फैशन इवेंट के लिए दुबई गई थीं।
अब काम के बीच ब्वॉयफ्रेंड के साथ कुछ खूबसूरत लम्हों को बिताने का मौका मिल जाए तो ये सोने पर सुहागा ही कहा जाएगा। इस मौके भुनाते हुए हिना ने वहां जम कर मस्ती की।
गौरतलब है कि हिना खान बिग बॉस से पहले स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में लीड रोल में नजर आई थीं। इस सीरियल से उनका खूब नाम हुआ था।





إرسال تعليق