हिना खान ने अपनी नए लुक से इंटरनेट पर मचाया धमाका, ग्लैमरस तस्वीरें कर देगी मदहोश


‘बिग बॉस’ फेम हिना खान इन दिनों हालिया तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में हिना ब्लैक गाउन में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। हिना की तस्वीरें फिट लुक मैगजीन के लिए क्लिक की गई हैं।


हिना ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बीते दिनों हिना एक इवेंट के दौरान रैंप पर देखा गया, इस दौरान हिना व्हाइट करल के गाउन में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।


हिना रैंप पर जैसे ही उतरीं सभी की निगाहें उन पर जा कर टिक गईं। हिना बीते दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल के साथ एक फैशन इवेंट के लिए दुबई गई थीं।


अब काम के बीच ब्वॉयफ्रेंड के साथ कुछ खूबसूरत लम्हों को बिताने का मौका मिल जाए तो ये सोने पर सुहागा ही कहा जाएगा। इस मौके भुनाते हुए हिना ने वहां जम कर मस्ती की।


गौरतलब है कि हिना खान बिग बॉस से पहले स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में लीड रोल में नजर आई थीं। इस सीरियल से उनका खूब नाम हुआ था।

Post a Comment

और नया पुराने