कहा जाता है की बुरे काम का बुरा नतीजा होता है। फिर जुर्म चाहे कितना ही छोटा या कितना ही बड़ा क्यों न हो। एक दिन तो उसका पर्दा फास होता ही है। आज हम आपको एक ऐसे ही शक्श के बारे में बताने जा रहे है। जो कभी अपनी पर्स्नल जिंदगी के चलते हमेशा सुर्ख़ियो में रहता था। और ऐशोआराम की जिंदगी जीता था। लेकिन अब अपने जुर्मो की सजा जेल में काट रहा है। जी हां हम बात कर रहे है गुरमीत राम रहीम की। जिसके पास कभी करोड़ो अरबो रुपयों की अपार सम्पति थी। लेकिन अब अपने गंदे कारनामो की वजह से जेल की सलाखों के पीछे सज़ा काट रहा है।
साध्वियों से रेप मामले में 20 साल की सजा भुगत रहे गुरमीत राम रहीम इंसा और उनकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को जेल में लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। खबरों के मुताबिक राम रहीम और हनीप्रीत दोनों ने अब जेल में रहने की आदत डाल ली है। हनीप्रीत से जेल में मिलने पहुंचे उनके एक करीबी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर इंडिया टुडे को जानकारियां दीं। कहा जा रहा है कि जेल के भीतर हनीप्रीत अकेले रहना पसंद करती हैं और भजन कीर्तन से दूर रहती है। शुरू में हनीप्रीत को जेल का खाना अच्छा नहीं लगता था, लेकिन अब उन्हें इस खाने के साथ दिक्कत नहीं होती है।
हनीप्रीत को अंबाला सेंट्रल जेल में रखा गया है जबकि राम रहीम रोहतक के सुनारिया जेल में सजा काट रहे हैं। दो साध्वियों से रेप मामले में 20 साल की सजा भुगत रहे गुरमीत राम रहीम को कैदियों वाली वर्दी दी गई है। जेल के अंदर राम रहीम अनुशासन में काम करते हैं और अच्छा व्यवहार करते देखे गए हैं। उन्हें अभी जेल के भीतर नौसिखिया मजदूर माना जाता है और 20 रुपये की दिहाड़ी मिलती है।
अभी तक राम रहीम को रसोई के लिए बने बगीचे में सब्जियां उगाते हुए देखा गया है। नियमित तौर पर कैदियों वाला सफेद कुर्ता और पायजामा पहनने वाले राम रहीम की आठ महीनों में दाढ़ी और बाल ग्रे रंग के हो गए हैं। हाल ही में उनकी मां, पत्नी और बेटे उनसे मिलने आए थे।
जेल प्रशासन ने राम रहीम के खाते में हर महीने 5000 रुपये जमा करने की छूट दी है, जिससे वह जेल की कैंटीन से फल और समोसा जैसे स्नैक्स खरीदते हैं। डेरा ने हाल ही में लखनऊ के दो वकीलों तनवीर अहमद मीर और ध्रुव गुप्ता को राम रहीम के बड़े पैमाने पर करीब 166 पुरुषों तो जबरन बधिया कराने के मामले में बचाव के लिए रखा है। राम रहीम के खिलाफ हत्या दो मामलों की सुनवाई भी पंचकुला में सीबीआई की विशेष अदालत में चल रही है। राम रहीम के वकील मीर और गुप्ता आरुषि हत्याकांड मामले में तलवार दंपति के वकील रह चुके हैं।
إرسال تعليق