सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के हाव-भाव, चेहरे और शारीरिक बनावट के आधार पर कई पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई है। इस शास्त्र में बताया कि स्त्री के पांव उसके पति के भविष्य के बारे में भी काफी कुछ बताते हैं। दरअसल हर स्त्री के पैर में कुछ खास निशान होते हैं, जो उसके पति के उज्जवल भविष्य का संकेत देते हैं।
ऐसी स्त्रियां बना देती हैं राजा
शास्त्र के मुताबिक, अगर किसी स्त्री के पांव के तलवों पर चक्र, ध्वज या स्वास्तिक का निशान होता है तो उस संबंधित स्त्री से विवाह करने वाले पुरुष को राज सुख प्राप्त होता है। वह राजा की तरह जीवन बिताता है। यही नहीं, उसकी पत्नी को रानी का सम्मान प्राप्त होता है। इसके अलावा जिस स्त्री के पैर के तलवों के गद्देदार हिस्से पर कोई रेखा पैर उंगुलियों की तरफ ऊपर जा रही होती है, तो यह उस स्त्री के पति के लिए काफी शुभ कहलाता है। ऐसी स्त्री पति के प्रति पूर्णतः समर्पित होती है। उन्हें जीवन में सफलता और खुशी प्राप्त होती है।
ऐसी स्त्रियां मिलाती है कंधे से कंधा
शास्त्र के मुताबिक किसी स्त्री के पांव की तर्जनी उंगली दूसरी उंगुलियों से बड़ी होती है तो ऐसी स्त्री अपने पति के साथ कंधे से कंधे मिलाकर साथ चलने में विश्वास करती है। वहीं, शास्त्र के अनुसार, अगर चलते समय स्त्री के पैर की कनिष्ठिका और अनामिका उंगुली जमीन को स्पर्श नहीं करती तो यह कम उम्र में विधवा हो जाने का संकेत हो सकता है।अगर किसी स्त्री के पैर के तलवों पर कमल या छत्र का निशान बना होता है तो, यह इस बात का संकेत है कि संबंधित स्त्री का पति राजनीति के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेगा। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होने के साथ ही हमेशा प्रसिद्धि व समृद्धि का साथ मिलेगा।
ये बन सकती हैं चिंता का कारण
स्त्री की अनामिका उंगुली की लंबाई, अंगूठे और तर्जनी उंगुली से अधिक बड़ी है तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि वह स्त्री अपने पति के लिए चिंता का सदैव कारण बनी रह सकती है। वहीं, यदि किसी स्त्री के पैर की मध्यमा और अनामिका उंगुली की लंबाई लगभग समान होती है तो उसके पति की आर्थिक स्थिति को लेकर हमेशा समस्या बनी रह सकती है। शास्त्र में बताया गया है कि अगर स्त्री के पैरों की एड़ी गोल, कोमल और आकर्षक होती है तो ऐसी स्त्री को चकाचौंध से भरी जीवनशैली प्राप्त होती है।

إرسال تعليق