शराब पीने के तुरंत बाद भूल से भी नही खाने चाहिए ये फल, जानिए कारण


अगर आपने अल्कोहल पी है तो उसके तुरंत बाद अंगूर और संतरे जैसे खट्टे फलों को भूलकर भी ना खाएं क्योंकि ऐसा करना आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल शराब पीने के बाद खट्टे फल से अमाशय में सीट्रिक एसिड अल्कोहल के साथ मिलकर खतरनाक गैस का निर्माण करते हैं। ये गैस दिल और अमाशय दोनों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए शराब के बाद खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।

जिन लोगों को सोरोसिस की समस्या रहती है उनको भी खट्टे फलों से दूर ही रहना चाहिए क्योंकि इससे इंफेक्शन के चांस बढ़ जाते हैं। देर रात शराब पीने औऱ खाना खाने वालों को भी खट्टे फल खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे एसिडिटी औऱ गैस की समस्या बढ़ जाती है। अगर फल खाने हैं तो रात को सोने से एक घंटा पहले ही खा लें।

खट्टे फल शराब के लिए बहुत खतरनाक होते हैं। सुबह जागने के तुरंत बाद भी खट्टे फल नहीं खाने चाहिए क्योंकि खाली पेट में सीट्रिक एसिड के जाते है अमाशय में जलन होने लगती है और फिर आपको सारे दिन एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

नींबू और अंगूर जैसे फल दूध के साथ कभी भी भूलकर न खाएं। ये पेट में दूध को फाड़कर म्यूकस में तब्दील कर देते हैं जिससे सरदी, खांसी और कफ की दिक्कत हो सकती है। शराब की तरह ही दूध और दही के साथ भी खट्टे फल नहीं खाने चाहिए। दरअसल खट्टे फलों में मौजूद एसिड दूध, दही और आइसक्रीम में मौजूद प्रोटीन को पचाने के लिए ज़िम्मेदार एंजाइम को नष्ट कर डालता है।

Post a Comment

أحدث أقدم