जानिए हैंगओवर से जुड़े इन 5 मिथकों का सच, दूर करें गलतफहमी


अगर आप ऐसा सोचते हैं कि एक कप कॉफ़ी पीने से आपका हैंगओवर उतर सकता है, तो आप बिल्कुल गलत हैं। वास्तव में यह एक मिथक से ज्यादा कुछ नहीं है। दिल्ली की न्यूट्रिशनिस्ट उर्वशी साहनी आपको हैंगओवर से जुड़े ऐसे ही कुछ मिथकों की जानकारी दे रही हैं।

1. कई लोग ऐसा सोचते है कि देर तक सोते रहने से नशा उतर जाता है। दरअसल अल्कोहल आपके यूरिन और ब्रेथ के जरिए बाहर निकलती है। इसलिए सोने की बजाय टहले और तेजी से सांस लें।

2. नाश्ते में अंडे के बजाय कार्बोहाइड्रेट और आसानी से पचने वाली चीज जैसे ब्रेड आदि खाएं। दरअसल सामान्य स्थिति में आपका लीवर जमा कार्बोहाइड्रेट से अधिक ग्लूकोज पैदा करता है लेकिन शराब पीने के बाद लीवर अल्कोहल को मेटाबॉलिज करता है और ब्लड शुगर का उत्पादन नहीं करता।

3. कैफीन से आपका हैंगओवर कम नहीं होता है। बल्कि इससे आपको मतली का एहसास हो सकता है। यह एसिडिक होता है, इसलिए अगर आपके पेट में बेचैनी है तो आपको कॉफ़ी पीने से उल्टी हो सकती है।

4. कई लोग ऐसा मानते हैं की शुरुआत में व्हिस्की पीने और आखिरी में एक गिलास बियर पीने से हैंगओवर नहीं चढ़ता है। दरअसल आप किसके बाद क्या पीते हैं इससे फर्क नहीं पड़ता है। आपने कितनी मात्रा में शराब पी है उससे हैंगओवर होता है।

5. कई लोग ऐसा मानते हैं कि पानी की तरह दिखने वाली वोडका जैसी शराब पीने से हैंगओवर नहीं होता है। लेकिन यह सच नहीं है। इससे भी आपको हैंगओवर हो सकता है।

Post a Comment

أحدث أقدم