किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 44 गेंदों में 79 रनों की पारी खेलने वाले धोनी राजस्थान के खिलाफ मुकाबले से पहले प्रैक्टिस करने मैदान पर नहीं आए। किंग्स के खिलाफ खेलते हुए धोनी ने पीठ में दर्द की शिकायत की थी।
ऐसे में धोनी को अगले मैच में आराम दिया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक धोनी अगर मैच खेलते हैं तो वो विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। ऐसे में कीपिंग की जिम्मेदारी आंबाटी रायडू पर होगी और धोनी सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल होंगे।
वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ डगआउट में बैठने पर टीम के स्टार बल्लेबाज सुरेश फिट हो चुके हैं और अगले मैच में उनका खेलना तय माना जा रहा है। राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले रैना ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया।

إرسال تعليق