शादी से पहले हर लड़का-लड़की को आपस में जरूर कर लेनी चाहिए ये 5 आपसी बातें


आजकल शादी से पहले लड़कों और लड़कियों को एक-दूसरे से बात करने का मौका मिलता है, जो पहले लोगों को नहीं मिला करता था। इसलिए खुल कर कुछ बातें कर लेनी चाहिए।  सवालों के जवाब इससे आपकी शादी की बुनियाद मजबूत हो जाती है। आप साथी से जाने की कोशिश करें कि वह शादी क्‍यों करना चाहता/चाहती है और उसके जीवन में शादी का क्‍या महत्‍व है?

1. एक दूसरे की प्राथमिकताएं


आप उनसे पूछ लें कि शादी के बाद उन्हें सिंगल फैमिली में रहना पसंद है या फिर परिवार के साथ। और यदि जॉब ट्रांसफर होता है तो उस स्थिति में किस प्रकार से फैसला लेना चाहिए आदि।

2. निवेश और आर्थिक स्थिति के बारे में


दोनों को एक-दूसरे के निवेश के बारे में जरूर बात कर लेनी चहिए। कि किसकी कितनी सेविंग है और भविष्य में जिम्मेजारियों को पूरा करने के लिए किस प्रकार से निवेष किया जाएगा।

3. फैमली प्लानिंग


अपने होने वाले पार्टनर से परिवार की शुरुआत करने से पहले ही इस बात पर चर्चा कर लें कि वह कब और कितने बच्चे चाहते/चाहती हैं? और बच्चों को लेकर उनके बारे में क्या विचार हैं।

4. जीवन के लक्ष्य


शादी से पहले एक-दूसरे के लक्ष्य के बारे में बातचीत करना बेहद जरूरी होता है। इस पर बात कर लेनी चाहिए की परिवार और करियर को किस प्रकार से मेनेज किया जाएगा और फिर दोनों को एक-दूसरे के लक्ष्य का सम्मान भी करना चाहिए।

5. धर्म और मूल्‍य


शादी के पहले धर्म, नैतिकता, ईमानदारी और निजी विचारधारा पर भी खुलकर बात होनी चाहिए। इन सारी बातों का असर बच्चों पर और भिविष्य के जीवन पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता है। अगर इन विषयों पर बहुत ज्यादा मतभेद हों तो समस्याएं हो सकती हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم