आधुनिक जीवनशैली में लिव-इन रिलेशनशिप एक कपल्स के बीच एक नया प्रयोग है। इसमें वयस्क लड़का और लड़की बिना शादी किए आपसी सहमति से पति-पत्नी की तरह रहते हैं। आजकल देश के कई शहरों में यह खूब चलन में हैं। रिश्तों को समझने-परखने के लिए लिव-इन रिलेशनशिप एक अच्छा तरीका साबित हो रहा है। लिव-इन में रहने से पहले आपको कुछ बातें जरूर ध्यान में रखनी चाहिए। विश्वसनीय और मजबूत रिश्ते के लिए यह जरूरी होते हैं।
1. आप जिसके साथ लिव-इन में रहने वाले हैं उसके बारे में ठीक से जांच-पड़ताल कर लें। कोशिश करें कि जिसके साथ आप लिव-इन में रहने जा रहे हैं उससे पहले से आपकी दोस्ती हो। लिव-इन में रहने से पहले लड़कियों को खासतौर पर सावधानी बरतनी चाहिए।
2. रिश्तों में नोंक-झोंक होना आम बात है। इससे रिश्ते को मजबूती भी मिलती है। लिव-इन में रहते हुए भी ऐसा हो सकता है। लेकिन इस दौरान नाराजगी में कुछ भी बोलने से पहले एक बार जरूर सोच लें। इस दौरान अलगाव या फिर कोई भी ऐसी बात कहने से बचें जिससे आपके पार्टनर के आत्मसम्मान को चोट पहुंचे।
3. आर्थिक व्यवस्था किसी भी रिश्ते की सफलता में अहम भूमिका निभाता है। महंगाई के इस दौर में एक अकेले शख्स का दो लोगों का खर्चा उठाना मुश्किल भरा काम हो सकता है। ऐसे में अपने पार्टनर से खर्चों के बंटवारे पर बात जरूर कर लें। कई बार पैसों को लेकर हुई अनबन की वजह से रिश्ते टूटने की कगार पर आ जाते हैं।
4. लिव-इन में रहने के दौरान आपको भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहने की जरूरत है। कई बार ऐसा होता है कि आपको पार्टनर की कुछ आदतें पसंद न आएं। ऐसे में आपसी बातचीत से इसका हल निकालने की कोशिश करनी चाहिए। इस दौरान आपको काफी समझदारी दिखाने की जरूरत होती है।
5. लिव-इन में रहने के दौरान अगर आपका रिश्ता ठीक से नहीं निभ रहा है तो आपको अपना प्लान बी तैयार रखना चाहिए। अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है तो अपनी बात रखने की हिम्मत रखिए। अगर जरूरत पड़े तो रिश्ते को खत्म करने पर भी विचार कर सकते हैं।

إرسال تعليق