इस रेस्तरां के बारे में कहा जा रहा है कि यह कैफे लोगों को अपनी जिंदगी के प्रति जागरूक होने का संदेश देगा। इस अनोखे आइडिया की वजह से लोग अपने जीवन मूल्य को अच्छे से समझेंगे और अच्छी जिंदगी जीने की कोशिश करेंगे। इस जगह का नाम ‘किड मई डेथ कैफे’ है। किड मई का अंग्रेजी में अर्थ होता है ‘थिंक न्यू।’
इस रेस्तरां में ग्राहकों के लिए सफेद रंग का ताबूत है, जिसे फूलों से सजाया गया है। ग्राहक इस ताबूत में लेटकर अपनी मौत के बाद के पलों की परिकल्पना कर सकते हैं। खास बात यह है कि कुछ मिनट ताबूत में लेटकर ग्राहक पेय पदार्थों पर छूट पा सकते हैं। यहां एक कुर्सी पर कंकाल भी रखा गया है।
कुछ लोगों को मानना है कि यहां आकर पता चलता है कि हमारी जिंदगी कितनी छोटी होती है और किसी के साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है। जिंदगी के मूल्य को समझने के लिए यह परफेक्ट जगह है। हालांकि, कुछ लोग इस रेस्तरां से खास खुश नहीं है, वो इस रेस्तरां से नजरें घुमाकर निकल जाना ही सही समझते हैं।




إرسال تعليق