सोशल मीडिया पर छाया अमीषा पटेल का ग्लैमर अंदाज, देखें तस्वीरें


अपनी पहली फिल्म 'कहो न प्यार है' से सब के दिलों पर राज करने वाली अमीषा पटेल का ग्लैमर आज भी बरकरार है।


जी हां 41 साल की हो गयी बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल आज भी उतनी ही खूबसूरत लगती हैं, जितनी वह अपनी पहली फिल्म में लग रही थीं।


अमीषा भले ही इंडस्ट्री से गायब हो चुकी हैं लेकिन आज भी वह अपने तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।


हाल ही में अमीषा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह अपनी उम्र से ज्यादा यंग लग रही हैं। वहीं फैंस उनकी ये तस्वीरें देखकर उन्हें बॉलीवुड में फिर से काम करने की सलाह दे रहे हैं।


अमीषा की इन तस्वीरों को देख कर यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो जायेगा कि वह 41 की हो चुकी हैं। इस उम्र में भी अमीषा बेहद स्टनिंग ब्यूटी लग रही हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم