दांपत्य जीवन में हमेशा खुशियां लाने के लिए जरूर करें ये 5 काम!


विवाह के बाद पति-पत्नी का दांपत्य जीवन प्रारंभ होता है जो दीर्घकाल तक चलता रहता है। इस रिश्तें में सुखी जीवन व्यतीत करने के लिए पती-पत्‍नी के बीच सामंजस्‍य होना बेहद जरूरी हो जाता हैं। दांपत्य जीवन यानि वैवाहिक जीवन व्यक्ति की कुशलता का प्रतीक हैं। दांपत्य जीवन में खुशियों के रंग सजाने के रिश्ते के बीच के तनाव को को खत्‍म कर खुशियां लाने के लिए इन टिप्स को इस्तेमाल करें....

रिश्‍तें को बनाये सरप्राइज से मजबूत


दांपत्य जीवन में रिश्‍तें में मिठास तभी घोली जा सकती हैं जब आप अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज प्‍लान करें। इस सरप्राइज प्‍लान के तौर पर आप बाहर घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए आप एक कैंडल लाइट डिनर को अपनी बेहतरीन यादों से संजो सकते हैं।

अपने रिश्‍ते में अंदर और बाहर एक जैसे रहें


शादी के बाद अपने पार्टनर को अहसास करवायें कि आप सही मायने में क्‍या हैं और अपने व्‍यवहार को अपने पार्टनर के लिए अंदर और बाहर से एक जैसा बनायें रखें। आप अपने पार्टनर से व्‍यवहार को संतुलित बनायें रखें ओर मतभेद ना होने दें।

स्‍पेशल हॉलीडे प्‍लान


आप अपने पार्टनर के लिए हॉलीडे या वीकेंड पर कुछ अच्‍छा और यादगार प्‍लान कर सकते हैं। आप अगर हॉलीडे पर हैं तो अपनी पत्‍नी या पति के लिए क्‍वालिटी टाइम के तौर पर उनकी किचन में हेल्‍प करवा सकते हैं। साथ ही फिल्‍म देखना या आउटिंग पर जाना भी बेहतरीन विकल्‍प हो सकता हैं।

आपसी सहमति से घर का बजट


दांपत्य जीवन आप अपने फैसलें ना थोपे बल्कि हर छोटे-छोटे निर्णयों में आपसी सहमति बनाने के लिए तैयार रहें। घर के खर्च के लिए आप अपने पार्टनर के साथ बैठकर घर के खर्चों का बजट तैयार करें। सुनहरे भविष्य के लिए आप दोनो हर महीने कुछ न कुछ पैसा बचाने का प्रयास करें।

नहीं करें गलत व्यव्हार


शारीरिक रूप से आप सेक्स आदि के लिए कभी भी एक दूसरे के साथ गलत व्यव्हार नहीं करें। दिमागी रूप से भी संतुलन बनाएं रखना चाहिए, न की गुस्से की भावना रखनी चाहिए, इसके साथ आर्थिक रूप से भी मजबूत होने पर ही वैवाहिक जीवन को सुखी, सफलता और खुशहाली से भरा-पूरा बनाया जा सकता हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم