इस परिवार में खाना खाते वक्त बच्चों के साथ डायनिंग टेबल शेयर करता है सुअर


ब्रिटेन के एक परिवार में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर रहने वाले लेमन परिवार के बच्चे सड़क से एक सुअर को अपने घर ले आए। घर लाने के बाद बच्चों को इस सुअर की हरकतें इतनी पसंद आ गई कि उन्होंने उसे हमेशा के लिए अपने घर पर ही रख लिया।


बच्चों और सुअर में इतना अटेचमेंट हो चुका है कि खाना खाते वक्त भी सुअर बच्चों के साथ डायनिंग टेबल शेयर करता है। इस परिवार में चार बच्चे हैं जिनका नाम जेम्स, डगलस, जॉर्जीना और सोफी है। इन बच्चों का इस सुअर से इतना गहरा अटैचमेंट हो चुका है कि ये बच्चे अब इस सुअर के बिना खाना भी नहीं खाते हैं।
परिवार के बच्चों के साथ सुअर शेयर करता है डायनिंग टेबल, चौंका देगी ये खबर


लेनिन परिवार का इस सुअर के बारे में कहना है कि इसकी कई हरकतें कुत्तों जैसे हैं जो कि चौंका देती हैं। एक बार सिखाने के बाद यह सुअर पॉट्टी या फिर टॉयलेट करने खुद ही बाहर चला जाता है। लेनिन परिवार और इस सुअर के अटैचमेंट को देखकर उनके पड़ोसी भी काफी हैरान हैं।

Post a Comment

और नया पुराने