7 समुंदर पार 7 साल पहले ऑनलाइन मोहब्बत, अब इंडिया आकर लड़की ने लिए 7 फेरे


मध्य प्रदेश में खजुराहो के रहने वाला अंजुल सिंह राजावत रूस के माॅस्को में रहकर होटल कारोबार चलाता है। उसकी 7 साल पहले ऑनलाइन साइट्स के जरिए वहां की श्वेतालाना नाम की लड़की से दोस्ती हुई।


यह दोस्ती धीरे- धीरे गहरी होती गई और फिर प्यार में बदल गई। दोनों ने आपस में शादी करने का फैसला लिया। आज से 4 साल पहले रूस में ही दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। शादी करने के बाद दोनों वहां साथ- साथ रह रहे हैं।


कुछ दिनों पहले अंजुल श्वेतालाना और उसके परिजनों को साथ लेकर खजुराहो आया। यहां की संस्कृति सभ्यता से प्रभावित श्वेतालाना ने खजुराहो में हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने की बात उसके सामने रखी।


अंजुल ने बताया कि श्वेतालाना के प्रस्ताव को मानते हुए बुधवार का दिन मुकर्रर किया गया और खजुराहो के बघराजन मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया।

Post a Comment

और नया पुराने