दीपिका ही नहीं टीवी इन एक्ट्रेस की भी पहली शादी नहीं हो पाई सक्सेस


टीवी की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्क्ड़ ने हाल ही में अपने को स्टार और लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से शादी की। बता दे कि, दीपिका कक्क्ड़ पहले से ही शादीशुदा है उन्होंने 2013 में टीवी अभिनेता रौनक मेहता से लव मरीज की थी। लेकिन कुछ कारणों की वजह से इन दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और बहुत ही जल्द ये एक दूसरे से अलग हो गये और अब 22 फरवरी को दीपिका ने शोएब से शादी कर ली।


लेकिन क्या आप जानते है कि, सिर्फ दीपिका ही नहीं बल्कि, ऐसी और भी कई एक्ट्रेस है जिनकी पहली शादी सफल नहीं हो पाई। टीवी दुनिया की मशहूर अभिनेत्री चाहत खन्ना ने भरत नर्सिंघानी से शादी की थी। भरत एक बिजनेसमैन है। लेकिन 7 महीनों बाद इनका रिश्ता खत्म हो गया। चाहत ने भरत पर फिजिकल अब्यूज का आरोप लगाया था इसके बाद 2013 में उन्होंने मशहूर राइटर शाहरुख मिर्जा के बेटे फरहान मिर्जा से शादी की।


इसके अलावा टीवी की मशहूर अभिनेत्री सारा खान ने भी रियलटी शो 'बिग बॉस-4' में अली मर्चेंट से ऑनस्क्रीन शादी की थी जिसने काफी सुर्खियां लूटी थी। लेकिन यह जोड़ी बहुत ही जल्द अलग हो गई। मशहूर शो 'काला टीका' फेम एक्ट्रेस दलजीत कौर ने टीवी एक्टर शालीन भनोत से पहली शादी की थी। लेकिन इन दोनों का रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल पाया और ये अलग हो गए। तो ये थी टीवी दुनिया को वो तमाम जोड़ी जिन्हे अपना पहला प्यार नसीब नहीं हो पाया।

Post a Comment

और नया पुराने