स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बंसी लाल नामक व्यक्ति एनएच -70 पर कार चला रहा था। इस दौरान परसदा हवानी स्थित द्वारडू मोड़ के पास कार अनियंत्रित हो जाने से यह चौंकाने वाला हादसा हुआ। अचानक कार असंतुलित होने लगी। चालक का पैर तेजी से क्लच पर पड़ गया। इससे कार पूरी तरह अनियंत्रित हो गई और उछलकर 12 फिट दूर बने मकान के छत पर पहुंच गई। छत पर एक दीवार को भी कार ने तोड़ दिया।
छत पर रखी 500 लीटर की पानी की टंकी भी टूट गई। देखने से ऐसे लग रहा था जैसे किसी ने छत पर कार को पार्क कर दिया हो। सड़क से छत पर कार पहुंचने की सूचना मिलते ही लोगों की मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी। हादसे के बाद हालांकि मकान मालिक ने पुलिस में शिकायत नहीं की। बताया जाता है कि मकान मालिक और कार चालक के बीच सुलह हो गई। खास बात रही कि इस हादसे में न कार को नुकसान हुआ न ही ड्राइवर को चोट आई। लोग कह रहे हैं कि मानो यह हादसा नहीं बल्कि फिल्मी स्टंट हो।

एक टिप्पणी भेजें