क्या आप जानते हैं परफ्यूम लगाने का सही सलीका..?

अक्‍सर हमारे साथ ऐसा होता है कि कि हम घर से परफ्यूम लगाकर निकलते हैं और ऑफिस पहुंचने से पहले ही सारी खुशबू खत्‍म हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो बस थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्‍स देंगे जो जो इस खूशबू को लंबे समय तक बनाए रखेंगे....


याद रहे कि नहाने के बाद शरीर को अच्छी तरह से पोंछ लें और परफ्यूम तभी लगाएं जब आपकी स्किन पूरी तरह से सूख गयी हो। यानी उस पर पानी के रेसे ण जमे हुए हों। हाँ पानी सुखाने के बाद शरीर पर आप मास्‍चराइजर लगा सकते हैं। इसके बाद परफ्यूम लगाएं। इससे होता है कि अगर सूखी स्किन पर परफ्यूम लगाते हैं तो स्किन उसे पूरी तरह सोख लेगी और महक देगी।


ये भी याद रहे कि अगर स्किन पर पेट्रोलियम जेली लगाई हो और उस पर परफ्यूम लगाते हैं तो उसकी खुशबू लंबे समय तक आती है।


जब भी आप नहाते हो तो उसके बाद आपके पोर्स खुल जाते हैं। इसलिए नहाने के बाद शरीर को सुखाकर परफ्यूम लगाना चाहिए। इससे परफ्यूम देर तक खुशबु देती है।


अक्‍सर देखा जाता है कि लोग परफ्यूम लगाने के बाद उसे दूसरे हाथ से रगड़ देते हैं और फिर उसकी खुशबू सूंघने की कोशिश करते हैं। बता दें कि ऐसा करने से कभी भी परफ्यूम की खुशबू बढ़ती तो नहीं है लेकिन कहीं हद तक घट जाती है।

Post a Comment

أحدث أقدم