श्रीदेवी को पत्नी मानता था यह शख्स, श्रद्धाजंली सभा का आयोजन कर मुंडवाया सिर!


अभिनेत्री श्रीदेवी की असामयिक मौत से दुनिया भर में उनके फैन उदास हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के श्योपुर में रहने वाले ओमप्रकाश मेहरा पर इस घटना का कुछ ज्यादा ही गहरा असर हुआ है। दरअसल, ये तो हम सभी जानते हैं कि श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी की थी, लेकिन ओमप्रकाश मेहरा मन से श्रीदेवी को पत्नी मान चुके थे। श्रीदेवी की मौत से आहत ओमप्रकाश मेहरा ने रविवार को ददुनि ग्राम के स्कूल में श्रद्धाजंली सभा का आयोजन किया। यहां उन्होंने अपना मुंडन करवाकर श्रीदेवी की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाई, जिसमे पूरा गांव शामिल हुआ। 


सन् 2002 में ओमप्रकाश मेहरा ने वोटर लिस्ट में अपनी पत्नी का नाम श्रीदेवी दर्ज करा लिया था। इसके अलावा वह 3 हजार से ज्यादा पत्र श्रीदेवी को भेज चुके थे। हालांकि वे कभी भी श्रीदेवी मिल नहीं सके। ओम प्रकाश जब स्कूल में पढ़ते थे तभी पहली बार श्रीदेवी की फिल्म देखी थी, तब से वे उनके फैन हो गए थे। तब से वे लगातार श्रीदेवी को पत्र लिखते रहे और मिलने की गुजारिश करते रहे। एक बार श्रीदेवी ने उन्हें मुंबई बुलाया था, लेकिन किसी कारणवश वे नहीं जा पाए। हालांकि इसी बीच ओमप्रकाश मेहरा ने श्रीदेवी को अपनी पत्नी मान लिया था।


श्रीदेवी की मौत की सूचना मिलते ही ओमप्रकाश ने घर में खाना पीना सब छोड़ दिया था। रविवार को ग्राम सभा में श्रद्धांजलि सभा रखकर उन्हें याद किया गया। ओमप्रकाश ने श्रीदेवी से शादी करने की ठान रखी थी, जिसके चलते ओमप्रकाश ने आज तक शादी नहीं की।

Post a Comment

أحدث أقدم