1. टेंशन को करें खत्म
प्रेग्नेंट महिलाएं ऑफिस में काम के दौरान या अन्य किसी भी कारण टेंशन लेने लगती है। वह इस समस्या से राहत पाने के लिए पैरों में बिछिया पहन सकती है जिससे उसका दिमाग शांत रहेगा। कई बार प्रेग्नेंसी के दौरान महिला का ब्लड प्रेशर घटने या बढ़ने लगता है जिससे महिला और बच्चे दोनों को खतरा हो सकता है। बिछिया पहनने से ब्लड प्रेशर की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
2. एक्यूप्रेशर का करें काम
बिछिया एक्यूप्रेशर का काम करने में काफी सहायक होता है। पैरों की उंगलियों को दबाने से गर्भाशय स्वस्थ रहता है इसलिए बिछिया पहनने से उंगलियों पर अच्छा दबाव पड़ता है। जिससे बच्चा स्वस्थ रहता है।
3. सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएं
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं थोड़ा-सा काम करके थक जाती हैं। शरीर में एनर्जी लाने के लिए वह पैरों में चांदी के बिछिया पहन सकती है। चांदी को वैसे भी शरीर के लिए ठंडा माना जाता है। इसे पहन कर जमीन पर चलने से उसके शरीर को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है जो कि गर्भावस्था के लिए बेहद फायदेमंद है। जिससे से उसका दिमाग भी शांत रहता है।
4. शिशु भी मानसिक रूप से रहें स्वस्थ
इसे पहनने से महिला के साथ उसके गर्भ में पल रहा बच्चा भी मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। उसका मन भी खुश रहता है। बिछिया गर्भाशय में पल रहे बच्चे को भी ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है।
5. गर्भाशय को रखें स्वस्थ
यह गर्भाशय से सम्बंधी समस्याओं को दूर करता है। इसे पहनने से महिला का गर्भ स्वस्थ रहता है। स्वस्थ गर्भ में पलने वाला बच्चा भी स्वस्थ रहता है।
إرسال تعليق