लंबे अंगूठे के साथ अगर उंगलियां वर्गाकार या फैली हुई हों तो ऐसे लोग अच्छे गणित के प्रोफैसर, वैज्ञानिक, शिल्पकार या इंजीनियर हुआ करते हैं। अगर उंगलियों के सिरे कोनिक या नुकीले हों तो ऐसे व्यक्ति काव्य तथा कला के दीवाने होते हैं। अगर अंगूठे की आकृति केले के समान हो तो वह अंगूठा अविकसित कहलाता है। ऐसे अंगूठे वाले व्यक्ति क्रूर एवं विद्रोही स्वभाव के होते हैं।
जिन व्यक्तियों का अंगूठा गेंद के समान सिरे वाला होता है तथा नाखून संकरे होते हैं, वे अपराधी प्रवृत्ति वाले होते हैं। ऐसे लोग प्राय: स्वार्थी, कामुक, अस्थिर मन वाले, हृदयहीन एवं व्यभिचारी हुआ करते हैं। अगर महिलाओं का अंगूठा लंबा हो तो वे सांसारिक गुणों से भरपूर सफल पत्नी हुआ करती हैं।

إرسال تعليق