दुनिया में एक ऐसा स्थान ऐसा जहां एक रात के लिए दुल्हन बनती है लड़कियां!!

दुनिया में जहां पुरानी सदियों से पति-पत्नी के रिश्ते को जन्म-जन्म का रिश्ता माना गया है। वहीं दुनिया में एक ऐसा स्थान भी है, जहां विवाह सिर्फ एक रात के लिए किया जाता है। आपको जानकारी देते हैं कि इस विवाह में दुल्हन स्वयं अपनी ईच्छा से अपना दूल्हा पंसद करती हैैं, और अपनी मर्जी से ही दुल्हे को छोड़ भी देती हैं, और ये काफी रोमाचकारी पल होते है।


आज भी चीन की शीलिंग घाटियों में रहने वाले लोग इस परंपरा को बिना किसी बदलाव के निभाते आ रहे हैं। चीन की शीलिंग घाटियों में घूमने आए लोग भी इस अजीब शादी का जमकर लुत्फ उठाते हैं। और तो और, इस शादी में दुल्हन अपने लिए दूल्हा अपने आसपास से नहीं, बल्कि गांव घूमने आए पर्यटकों में से चुनती है।


लड़कियां यहां छतरी लेकर पर्यटकों के इंतजार में खड़ी रहती हैं। जब टूरिस्ट आते है तो लड़कियां उन्हें लेकर अपने घर की तरफ रवाना होती हैं। लड़कियों के परिजन भी इस एक दिन की शादी के लिए काफी उत्सुक नजर आतेे हैं। घरों को अच्छे से सजाया-संवारा जाता है और घर के आंगन में डोली भी सजाई जाती है। टूरिस्ट के घर पहुंचने पर गाने-बजाने का कार्यक्रम शुरू किया जाता है।


इस अजीब शादी की शुरुआत दुल्हन के पिता द्वारा की जाती है। वो सभी टूरिस्टों को इन रस्मों और रीति-रिवाजों के बारे में समझाते है। इसके बाद दुल्हन हाथ में लाल कपड़ा लिए आती है और वो कपड़ा टूरिस्टों पर फेंकती है। जिस टूरिस्ट पर भी ये लाल रंग का कपड़ा गिरता है उसे दूल्हे की पोशाक पहनाई जाती है और फिर धूमधाम से दोनों की शादी की जाती है।

Post a Comment

और नया पुराने