पेट पर बनी रेखाएं खोल देती हैं आपके कई प्राइवेट राज..!!


सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार मनुष्य के सिर से लेकर पैर तक के हर अंग के लिए विशेष लक्षण बताए गए हैं। इसमें अंगों की बनावट, आकार और रंग से व्यक्तित्व के अनजाने तथ्य मालूम होते हैं और इनसे भविष्य की जानकारी भी मिलती है। जैसे किसी भी व्यक्ति के पेट को देखकर पता लगाया जा सकता है कि उसका स्वभाव कैसा है और वह असल जिंदगी में किस क्षेत्र में सफल रह सकता है।

मध्य भाग हो थोड़ा ऊंचा तो...
शास्त्रानुसार जिस स्त्री का पेट अधिक ऊंचा दिखाई देता है, वह पुरुषों की ओर जल्दी आकर्षित होती हैं। दूसरी ओर इस प्रकार के पेट वाली स्त्रियां हमेशा सुंदर दिखने का प्रयास करती हैं। आमतौर पर ऐसी स्त्री का अपने जीवनसाथी से सदैव मधुर संबंध बना रहता है।


 पेट पर रेखा बनी हो तो...
इसके अलावा यदि किसी स्त्री या पुरुष के पेट पर रेखा बनी होती है, तो वह शास्त्रों का ज्ञाता होता है। इसी कारण से ऐसे लोग घर-परिवार और समाज में विशेष स्थान हासिल करते हैं। दिलचस्प बात है कि जिन स्त्रियों का पेट का भाग आकर्षक दिखाई देता है, वह भाग्यशाली होती हैं। ऐसी स्त्रियां जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करती हैं।

पेट और कमर बराबर हो तो...
यदि किसी स्त्री का पेट, कमर के बराबर होता है तो, ऐसी स्त्री किसी परिरिस्थिति में हार नहीं मानती है। इसके साथ ही ये स्त्रियां धन संबंधी कार्यों में समझौता भी नहीं करती हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि आमतौर पर ऐसे पेट वाली स्त्रियां पति के लिए भाग्यशाली सिद्ध होती हैं।


पेट पर दो रेखाएं दिखाई दे तो...
यदि किसी पुरुष या स्त्री के पेट पर दो रेखाएं दिखाई देती हैं तो वह व्यक्ति स्त्रियों की ओर शीघ्र आकर्षित होता है। इसके अलावा जिन लोगों के पेट पर तीन रेखाएं पड़ती हैं, वह अपने क्षेत्र में अग्रणी बनते हैं। दरअसल ऐसे लोग विद्वान होने के कारण विशेष उपलब्धियां हासिल करते हैं।

पेट पर चार रेखाएं दिखाई दे तो...
जिन लोगों के पेट पर चार रेखाएं दिखाई देती हैं, वे लोग एक से ज्यादा संतान प्राप्त करते हैं। इसके विपरीत यदि किसी व्यक्ति के पेट पर एक भी रेखा नहीं दिखाई देती है तो, ऐसे लोग किसी राजा के समान सुख प्राप्त करने वाले होते हैं। इसके अलावा ऐसे लोग शाही अंदाज में जीवन व्यतीत करते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने