नहाने के पानी में मिलाएं ये 7 खास चीजें, आर्थिक लाभ के साथ होंगे बड़े फायदे


कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी भाग्य साथ नहीं देता है। इसके लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनसे न सिर्फ आपका काम बनता है बल्कि कुंडली के दोष का भी निवारण मिलता है। ज्योतिष के अनुसार, नहाने के पानी में कुछ खास चीजें मिलाने से भाग्य की बाधाएं और सफलता के साथ ही आर्थिक लाभ मिल सकता है…

काले तिल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर रोज नहाने के पानी में काले तिल मिलाकर नहाने से व्यक्ति का भाग्य प्रबल होता है, दरिद्रता उससे कोसों दूर भागती है और स्वास्थ्य का लाभ भी मिलता है।

इलायची और केसर
पानी में थोड़ी सी इलायची और केसर मिलाने से आपका बुरा समय धीर-धीरे खत्म हो जाता है। नकारात्मक ऊर्जा आपसे दूर रहती है।

दूध
नहाते समय पानी में दूध मिलाकर स्नान करने से व्यक्ति की आयु लंबी होती है। साथ ही शारीरिक बल भी उसको प्राप्त होता है।

घी
नहाते समय पानी में घी डालने से आपकी त्वचा काफी ताजा रहती है, साथ ही आपके आस-पास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।

नमक
नहाते समय एक चुटकी नमक डालने से आपके आस पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। जिससे आपकी रूके हुए कार्य पूरे होते हैं।

हल्दी
अगर आप नौकरी के लिए इंटरव्यू या व्यवसाय के लिए बाहर जा रहे हैं तो नहाते समय एक चुटकी हल्दी डालें। ऐसा करने से आपका काम बन जाएगा।

सुगन्धित वस्तुएं
हर रोज नहाते समय अगर आप सुगन्धित वस्तुएं यानी गुलाब जल, चंदन जैसी चीजें डालते हैं तो आपकी आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में हमेशा लक्ष्मी का वास होता है।

Post a Comment

أحدث أقدم