1. कई बीमारियों का कारण तनाव होता है। इससे हम चिंताग्रस्त हो जाते हैं जो कि सेहत के लिए नुकसान देह होता है। ऐसे में बुरे सपनों के लिए जिम्मेदार कारकों में से एक तनाव भी हो सकता है। तनाव दूर करने के लिए चिकित्सक की सलाह लें, योगा करें और कुछ ऐसे काम करें जो आपको शांत और तनावमुक्त रहने में मदद करे।
2. लगातार नींद खराब होने के कारण भी बुरे सपने आ सकते हैं इसलिए जरूरी है आप अपने सोने के रूटीन को ठीक करें। अपने बेडरूम का वातावरण ऐसा बनाएं कि अच्छी नींद आ सके।
3. विशेषज्ञों का मानना है कि रात में सोने से पहले गैजेट्स का इस्तेमाल न करें क्योंकि गैजेट्स की नीली लाइट नींद को प्रभावित करती है। खासकर मोबाइल का इस्तेमाल नुकसान देह है।
4. इमैजरी रिहर्सल ट्रीटमेंट कराएं- इमैजरी रिहर्सल ट्रीटमेंट डरावने सपने रोकने के लिए सबसे कारगर उपाय है। इस थेरेपी के जरिए आप बुरी बातों के बारे में कल्पना करने के बजाए अच्छी बातों के बारे में सोचते हैं। जब जाग रहे होते हैं तो अच्छी बातों के बारे में सोचें।
5. अपने सपनों के बारे में किसी से बात करें। जो व्यक्ति आप के लिए भरोसेमंद हो और आपकी समस्या को समझे उससे अपने सपने के बारे में बात करें।

إرسال تعليق