पौरूषशक्ति बढ़ाने के लिए गाजर का ऐसे करें उपयोग!


गाजर औषधीय गुणों का खजाना है। यह हमारे शरीर को कई तरीके से फायदा पहुंचाते हैं, चिकित्सकों के मुताबिक गाजर की तासीर गर्म और तर होने के कारण यह पेशाब लाने, कफ निकालने, दिमाग को बल देने, वीर्यवर्धक होने के साथ ही मन को प्रशन्‍न रखता है।

गाजर को कच्चा, उबालकर या फिर इसका जूस पी सकते हैं। गाजर शरीर को मजबूती प्रदान करता है। गाजर बॉडी को डिटॉक्‍स करता है। यानी कि शरीर से गंदे पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। अल्सर जैसी खतरनाक बीमारी में भी गाजर फायदेमंद है। कमजोरी से अगर आपको चक्कर आते हों तो गाजर खाना आपके लिए संजीवनी बूटी का काम करेगा।

भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में गाजर को यौन शक्तिवर्धक टॉनिक माना जाता है। गाजर और मूली के रस को बराबर-बराबर मात्रा में लेकर नियमित पीते रहने से लिंग की दुर्बलता दूर होने के साथ यौन शक्ति में अत्यन्त लाभ होता है। दुबले एवं शुक्र दौर्बल्य से पीड़ित व्यक्तियों के लिए यह प्रकृति प्रदत्त बेहतरीन तोहफा है। ऐसे व्यक्तियों को गाजर का पाक या खीर कुछ दिनों के लिए लगातार सेवन करना चाहिए। शहद में तैयार किया गया गाजर का मुरब्बा अत्यंत कामोत्तेजक होता है।

Post a Comment

أحدث أقدم