'लोढा कॉस्टियरा' में आयोजित इस विशेष समारोह में फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी एवं नील नितिन मुकेश ने सैनिकों एवं उनके परिजनों के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट करते हुए 'ज्ञान गंगोत्री' द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की। श्रीमती लोढा एवं बीना लड्ढा द्वारा स्थापित इस संस्था द्वारा कुछ ही समय में करीब 125 से भी ज्यादा घरेलू एवं पारिवारिक महिलाओं की लेखन एवं काव्य प्रतिभा को निखारकर उन्हें मंच प्रदान किया गया है। संस्था अपने सामाजिक सरोकार के लिए हर साल कई विशिष्ट कार्य करती है।
बीजेपी के वरिष्ठ विधायक मंगल प्रभात लोढा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित वीर जवानों एवं शहीद परिवारों के अभिनंदन के इस कार्यक्रम में एयर मार्शल भूषण गोखले, विंग कमांडर एमए अफरोज, कमांडर परेश कोहली एवं कमांडर कौशिक विशेष रूप से उपस्थित थे। अभिनंदन लोढा भी शहीद परिवारों से मिलने के लिए इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। नन्ही बालिका यशवी लोढा वीर योद्धाओं पर कविता सुनाकर तालियां बटोरी तो आविर लोढा जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस के वेश में मंच पर आए तो अपनी बाल अदाओं से सभी का दिल जीत गए। मुम्बई की कई सामाजिक, साहित्यिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़े करीब 200 से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।



إرسال تعليق