परफ्यूम की कुछ बूंदे नाभि में लगाने से हाेते है ऐसे चमतकारी फायदे!!


यूं तो ज्यादातर लोग परफ्यूम और आफ्टरशेव जैसे सुगंधित उत्पाद को अपनी गर्दन और कलाइयों में लगाते हैं, लेकिन परफ्यूम एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसा करने से लोग शरीर के उस सबसे महत्वपूर्ण हिस्से को दरकिनार कर रहे हैं जहां इसे लगाने से वाकई खुशबू और खिल उठती है। प्रमुख फ्रैगरेंस कंपनी टाकासैगो के सीनियर परफ्यूमर स्टीवेन क्लैसे की सलाह है कि सभी को चाहिए कि वे अपनी नाभि में भी परफ्यूम की कुछ बूंदें-स्प्रे करें।

उनका कहना है कि ऐसा करना सबसे बेहतर इसलिए है, क्योंकि शरीर का केंद्र यानी नाभि ऊष्मा (हीट) उत्सर्जित करती है और यह स्थान सुगंध डालने के लिए एक प्राकृतिक खोह जैसे स्थान मुहैया कराती है। उन्होंने कहा कि ऊष्मा उत्सर्जित करने वाला शरीर का कोई भी हिस्सा सुगंध को और बेहतर बना देता है और आपकी नाभि ठीक ऐसा ही करती है।

स्टीवेन यह भी सलाह देते हैं कि आपको अपने बालों में भी परफ्यूम का हल्का सा स्प्रे करना चाहिए क्योंकि बालों की लटें खुशबू को बहुत अच्छी तरह से संभाल लेती हैं और जैसे आप इधर-उधर जाते हैं खुशबू बिखरती रहती है। हालांकि ऐसा करने से आपके बालों के ड्राई होने का जोखिम पैदा हो जाता है।

Post a Comment

أحدث أقدم