जानकार हैरानी होगी केला खाने से होते हैं ये चार बड़े नुकसान


इसमें कोई शक नहीं है कि केला खाने से आपको अनगिनत स्वास्थ्य फायदे होते हैं। यह एक सस्ता, हेल्दी और आसानी से मिलने वाला फल है। केला खाने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि केला खाने से आपको कई नुकसान भी हो सकते हैं। चलिए जामते हैं केले के दुष्प्रभाव क्या-क्या हैं।

1. अगर आपकी नाईट शिफ्ट है या आप रातभर जागकर किसी प्रेजेंटेशन बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको केला नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसे खाने के बाद आपको सुस्ती आ सकती है। इसमें एमिनो एसिड ट्रिप्टोफैन होता है जो कार्बोहाइड्रेट के साथ मिलकर आपको सुस्ती महसूस करा सकता है।

2. अगर आप अक्सर माइग्रेन से पीड़ित रहते हैं, तो आपको केला खाने से पहले सोचना चाहिए। शराब के साथ केला खाने से माइग्रेन अटैक का खतरा हो सकता है। इसलिए इन चीजों को एक साथ ना लें। इसके अलावा कोई भी ऐसी चीज ना लें जो इन दोनों के मिश्रण से बनी है जैसे बनाना डाईक्विरी या बांसी।

3. ऐसे लोग जिन्हें लेटेक्स से एलर्जी है उन्हें केले से भी नुकसान हो सकता है। इसके अलावा उन्हें एवोकाडो, कीवी औए चेस्टनट्स भी नुकसान हो सकता है। इन फलों में एक प्रोटीन होता है जो लेटेक्स के साथ कॉमन होता है जो कि एलर्जी रिएक्शन पैदा करता है।

4. एक केले यानि 100 ग्राम मात्रा में 90-100 कैलोरी होती है। हालांकि इससे आपको फाइबर मिलते हैं। इससे आपका वजन बढ़ सकता है। अगर आप वजन कम कर रहे हैं, तो आपको केला खाने से पहले विचार करना चाहिए।

Post a Comment

أحدث أقدم