अनुष्का से पहले भी इन 2 एक्ट्रेस के साथ रहा है विराट का अफेयर!!


बॉलीवुड और क्रिकेट के गलियारों में हमेशा ही विराट और अनुष्का का रिश्ता गॉसिप का विषय बना रहा। दोनों एक विज्ञापन के सिलसिले में करीब और दोस्त बन गए। देखते ही देखते ये दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि दोनों ही स्टार अपने इस रिश्ते से इनकार करते रहे। कई मौकों पर दोनों को एक साथ देखा गया। फिर चाहे वो क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी हो या आईपीएल मैच के दौरान विराट का विशेष रूप अनुष्का से मिलने जाना। खबरों के अनुसार ये कपल शादी की भी प्लानिंग कर रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि विराट की जिंदगी में अनुष्का से पहले दो और एक्ट्रेस थीं।


बाहुबली फेम तमन्ना भाटिया की खूबसूरती के विराट दीवाने थे। पहली बार दोनों सेलेकॉन के एक विज्ञापन में साथ नजर आए और यही प्रोफेशनल दोस्ती प्यार में बदलने लगी। दोनों 2012 में एक दूसरे को डेट करने लगे थे, लेकिन बताया जाता है इन दोनों के बीच इजाबेल आ गई और दोनों अलग हो गए।


ब्राजील की एक्‍ट्रेस इजाबेल लिइट के साथ भी विराट का नाम जुड़ा। इजाबेल फिल्‍म के सिलसिले में भारत आई थी और एक बिजनैस पार्टी में दोनों की मुलाकात हुई। शूटिंग और फिल्‍म के प्रमोशन के चलते वे यहां करीब डेढ़ साल तक रहीं और इसी बीच इनके बीच नजदी‌कियां भी बढ़ने लगीं। बताया जाता है कि ये कपल सिंगापुर में एक दूसरे को डेट करते हुए नजर आए थें। विराट का ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और नवंबर 2013 में अलग हो गए।

Post a Comment

أحدث أقدم