1. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की तर्जनी पर तिल हो, वह विद्यावान, गुणवान और धनवान किंतु शत्रुओं से जूझता है।
2. ऐसे व्यक्ति कभी भी अपनी पत्नी से प्यार नहीं करते, जिसके ठोड़ी पर तिल होता है।
3. दाहिने गाल पर तिल वाला व्यक्ति धनवान होता है और उसे पैतृक संपत्ति मिलती है। वहीं बाएं गाल पर तिल वाले व्यक्ति के खर्च बढ़ते हैं।
4. दाहिनी भुजा पर तिल वाले व्यक्ति को मान प्रतिष्ठा मिलती है और समाज में उच्च स्थान भी मिलता है। बाईं भुजा पर तिल वाले झगडालु होते हैं।
5. दाहिनी आंख पर तिल वाले अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं, वहीं बाईं आंख पर तिल वालों की अपनी पत्नी से बिल्कुल नहीं बनती।
6. दायीं पुतली पर तिल हो तो व्यक्ति के विचार उच्च होते हैं। पुतली पर तिल वाले लोग सामान्यत: भावुक होते हैं।
7. नाक पर तिल हो तो व्यक्ति प्रतिभासंपन्न और सुखी होता है। महिलाओं की नाक पर तिल उनके सौभाग्यशाली होने का सूचक है।

إرسال تعليق