रूस की इस लड़की के लिए खतरनाक शब्द बिल्कुल फिट बैठता है। एंजेला निकोलाउ नाम की यह लड़की सेल्फ फोटोग्राफर है और इसका शौक बेहद ही खतरनाक सेल्फी फोटो लेना है।
आज निकोलाउ की कई फोटोग्राफ इंटरनेट पर छाई हुई हैं। निकोलाउ बहुत ही उंची बिल्डिंग के सबसे उंचे शिखर पर जाकार एसी जगह खड़ी हैं जहां से बस चंद फासले पर ही मौत दिखाई देती हैै।
आप उसके इंस्टाग्राफ अकाउंट पर नजर डालते हैं तो देख सकेंगे कि किस तरह के खतरनाक वाले सेल्फी उसने ले रखा है। उसने अपने इस काम को नो लिमिट नो कंट्रोल से परिभाषित किया है।
निकोलाउ के इंस्टाग्राम कलेक्शन आप देख लेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे कि कोई कैसे इस तरह से तस्वीर ले सकता है। क्योंकि जहां वो खड़ी हैं या जहां वो शो रही हैं वहां थोड़ी मूवमेंट से ही काल के गाल में समा सकती है।
ऐसा नहीं है कि नोकोलाउ के इंस्टाग्राम में ऐसी एक ही तस्वीर है बल्कि आपको ऐसे कई खतरनाक फोटोज देखने को मिल जाएंगे। जिन जगहों से ये फोटोग्राफ लिए गए हैं उन जगह को देखकर ही आप और हम बुरी तरह डर जाएंगे सेल्फी लेना तो दूर की बात है।।






إرسال تعليق