उत्तम व्यवहार
कामसूत्र के मुताबिक विवाह के लिए महिला में उत्तम व्यवहार का गुण होना बेहद जरूरी है। ऐसी महिला जो कि अपने से ऊंचे और नीचे दोनों ओहदे के लोगों के साथ सम्मान के साथ पेश आती है। वह विवाह के लिए उत्तम महिला मानी जाती है। जो महिला दूसरों का सम्मान करना नहीं जानती वह पति और परिवार के लिए शुभ नहीं होती है।
धार्मिक महिला
कामसूत्र के अनुसार ऐसी धार्मिक महिला जो अपने धर्म, संस्कृति और परम्पराओं का पालन करती हो, वह महिला अपने पति और परिवार के लिए शुभ साबित होती है। साथ ही ऐसी पत्नी अपने पति के लिए सौभाग्य का मार्ग खोलती है। कामसूत्र के अनुसार ऐसी महिलाएं उत्तम मानी जाती है।
पति का ख्याल
ऐसी महिलाएं जो अपने पति को सही सलाह दे सके। साथ ही पूरे परिवार का ख्याल पूरी तन्मयता से रखने वाली हो, ऐसी महिला सौभाग्यशाली कहलाती है। साथ ही परिवार के लिए सौभाग्य लेकर आती है।
प्रेम जताने वाली
कामसूत्र के अनुसार ऐसी महिला जो कि पति को प्रेम जताने वाली हो, ऐसी महिला पति के लिए सौभाग्य का मार्ग प्रशस्त करती है। इसके अलावे ऐसी महिला जो संभोग के दौरान अपने पति का पूरा सहयोग करती है, ऐसी महिला अपने पति के लिए बेहद भाग्यशाली साबित होती है।
मधुर वाणी
कामसूत्र के अनुसार ऐसी महिला जिसकी वाणी कोयल सी मधुर हो, वह अपने पति के लिए भाग्यशाली साबित होती है। साथ ही जो महिला अपने पति के लिए पूर्ण रूप से समर्पित हो वही एक सौभाग्यशाली महिला होती है।

إرسال تعليق