यदि ऊंची हील्स पहनने से आपको भी होती है परेशानी, तो आजमाएं ये 5 टिप्स


आजकल कई महिलाएं ऊंची हील्स के सैंडल पहनती हैं. दिन में कई घंटे वे ऐसे सैंडल पहने रहती हैं। लेकिन, ऊंची हील्स के सैंडल आपके शरीर पर काफी बुरा असर डालते हैं। लगातार ऐसी हील्स के सैंडल पहने रखने से पैरों में काफी दर्द हो सकता है।

नंगे पैर चलें
हील्स को भूल जाइए और वीकएंड पर अपने पैरों को आराम दीजिए। जब भी संभव हो नंगे पैर चलिए। पैरों को जमीन पर रखकर चलिए। घास पर नंगे पैर सैर कीजिए। इससे आपके पैरों की सूजन कम हो जाएगी।

पानी में डुबोएं पैर
सप्ताह भर की थकान के बाद आपके पैरों को आराम चाहिए। आप अपने पैरों को टब में गर्म पानी में अच्छी तरह भिगोकर रखें। अगर आपको छाले हैं, तो हो सकता है कि आपको थोड़े समय के लिए तकलीफ होगी।

छालों का करें इलाज
खुले जख्म आपके लिए अच्छे नहीं। उन जख्मों पर एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं। इससे  छालों में संक्रमण होने का खतरा कम हो जाएगा। किसी भी फफोले को न फोड़ें। कुछ समय बाद वे अपने आप ही समाप्त हो जाएंगे। हाला कि, आपका दिल ऐसा किया जाने को मचल रहा होगा, लेकिन खुद पर काबू रखिए।

इंतजार करें
बेशक, आपके पास बेहद खूबसूरत जूते हैं, जिन्हें आप पहनना चाहती हैं। लेकिन, कुछ समय इंतजार कीजिए। जल्दबाजी करने से आपकी समस्या बढ़ सकती है। तो आराम से काम करें।

पैरों की मसाज
यह पैरों की तकलीफ से राहत पाने का बहुत अच्छा तरीका है। स्पा में जाकर पैरों की मसाज करवाइए। विशेषज्ञ मसाज करने वाला आपके पैरों की मांसपेशियों को तकलीफ कम हो जाती है।

Post a Comment

और नया पुराने