बच्ची का नाम एमा ऐमा गिब्सन रखा गया है। हालांकि बच्ची के जन्म को लोग साइंस का खेल बता रहे हैं लेकिन बच्ची की मां टीना इसे भगवान का करिश्मा बताती हैं। उनका कहना है कि उन्हें यह गिफ्ट भगवान ने दिया है। दरअसल टीना ने मां बनने के लिए अमेरिका के एम्ब्रियो डोनेशन सेंटर से संपर्क किया था।
एम्ब्रियो डोनेशन सेंटर अमेरिका का राष्ट्रीय भ्रूणदान केन्द्र है, जहां भ्रूणों को बर्फ में जमाकर सुरक्षित रखा जाता है। ऐसे भ्रूणों को स्नो बेबी कहकर पुकारा जाता है। यह भ्रूणदान केन्द्र में उन कपल्स के लिए भ्रूण को सुरक्षित रखता है जो बच्चे पैदा नहीं कर सकते। टीना गिब्सन ने जिस बच्ची को जन्म दिया है वह भ्रूण केंद्र ने 14 अक्तूबर 1992 को फ्रीज किया था। उस वक्त टीना की उम्र माहज डेढ़ साल थी। टीना के पति बेंजामिन गिब्सन बच्चा पैदा करने में सक्षम नहीं थे, इसलिए उन्होंने भ्रूण दान में लेने का फैसला लिया।



एक टिप्पणी भेजें