कई तरह के सितम झेल 130 रुपये में जिस्‍म बेचने पर मजबूर यहां महिलाएं!!


देशभर में रोज किसी न किसी सेक्‍स वर्कर की दर्द भरी दास्‍तान को सुना जाता है। लेकिन ऐसे अड्डों पर न तो कार्रवाई होती है न हि इस मसले पर कोई ठोस फैसला किया जाता है। ऐसी ही एक कहानी आई है कोलकाता के सोनागाछी की गलियों से। यहां पर एक लड़की जो अब एक सेक्‍स वर्कर बन चुकी है उसे कई प्रकार के सितम झेलने को मजबूर है। इस क्षेत्र को भारत के बदनाम क्षेत्रों में से एक माना जाता है।


मीडिया की ताजा रिपोर्ट की माने तो यहां पर लगभग 12 हजार महिलाएं सेक्स वर्कर के तौर पर काम करती हैं। जिन्‍हें ग्राहक से दो या तीन डॉलर मिलते हैं। अगर इसे रुपये में गिने तो यह 130 से 200 के बीच है। लेकिन इससे भी खतरनाक यह है कि ऐसा करने के लिए यहां लड़कियां, या महिलाएं कैसे पहुंचती हैं। एक आंकड़े के मुताबिक यहां पर एक साल में लगभग एक हजार महिलांए आती हैं। जिसके बाद वह बाहर निकल नहीं पाती हैं।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां पर गरीबी में जी रही बच्‍चियों को पैसों का लालच देकर धकेल दिया जाता  है। कुछ तो ऐसी लड़कियां भी होती हैं जिन्‍हें इस धंधे में जोर- जबर्दस्ती से लाया जाता हैं। अगर वो ऐसा करने से मना करती हैं तो उनपर कई तरह के जुर्म भी किया जाता है। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो यहां पर 18 वर्ष की लड़कियों को 120 रुपये में बेंच दिया जाता है।

Post a Comment

أحدث أقدم