विज्ञान भी सच मानता है खुश रहने के इन 5 तरीको को..!!


हम सभी को हमारे जीवन में खुशी चाहिए और हम खुश भी हैं, लेकिन हम आखिर खुश क्यों हैं? तो ये रहे कुछ वैज्ञानिक तरीके जो हमारी खुशी की वजहें हैं।

प्रकृति :- स्टडीज़ के अनुसार जंगल की सैर या प्रकृति के करीब रहकर हमारी हार्ट रेट बढ़ जाती है और आपका मूड भी अच्छा होता है। यह आपको खुश और तनाव मुक्त बनाता है।

नींद :- नींद के आरईएम चरण में तनाव हार्मोन कम होते हैं। इसलिए, एक अच्छी नींद के बाद आप तनावमुक्त महसूस करते हैं।

संगीत :- स्टडीज़ में यह भी बताया गया है कि संगीत आपको जीवन के बारे में अधिक आशावादी और सकारात्मक बना देता है। यह आपकी मांसपेशियों को आराम भी देता है और आपको तनाव से मुक्त करता है। संगीत की ताल आपके मस्तिष्क के साथ तालमेल बिठाता है जिससे आप अंदर से खुश होते हैं।

योग :- योग एक बेहतरीन स्ट्रेस-बस्टर साबित हुआ है और यह आपको अच्छा महसूस करने में मदद करता है। यह आपको आराम देता है और आनंद बढ़ाता है।

सेक्स :- एक अच्छा सेक्स एंडोर्फिन उत्पन्न करता है। यह आपको खुश और आराम देते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم