प्यार कब कैसे और किससे हो जाये यह किसी को पता नहीं होता है। और प्यार की कोई उम्र और सीमा नहीं होती है। और इससे अछूता बॉलीवुड भी नहीं रहा है। बॉलीवुड में भी कुछ कपल ऐसे हैं जिन्होने अपने प्यार को पाने के लिए उम्र को नजरअंदाज कर दिया और जीवन साथी के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। तो आइये जानते है बॉलीवुड की कुछ ऐसी जोड़ियों के बारे में जिनके पति उनसे उम्र में हैं छोटे.....
ऐश्वर्या और अभिषेक -
ऐश्वर्या रॉय अपने पति अभिषेक बच्चन से तीन साल बड़ी हैं।
सोहा और कुणाल खेमू -
सोहा अली खान और कुणाल खेमू का नाम बॉलीवुड की बैस्ट जोडियों में से एक है। कुणाल का जन्म 25 मई, 1983 और सोहा 4 अक्टूर, 1978 में हुआ है।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा -
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है। वह अपने पति से 3 महीने बड़ी हैं।
करन सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु -
बिपाशा बसु अपने पति करन सिंह ग्रोवर से 4 साल बड़ी हैं।





إرسال تعليق