खुलासा! अच्छा तो इस कारण क्रिकेटरों से इश्क लड़ाती हैं अभिनेत्रियां..!!


बॉलीवुड अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने किया खुलासा कि उन्हें भी अपने स्ट्रगल के दिनों में ऐसी ही कुछ सलाह दी गई थी। उन्होंने कहा, जब मैं इंडस्ट्री में आई तो एक पीआर ने मुझसे कहा, इस एक्टर को मैसेज करो और इसके साथ डेट पर जाओ। मैंने कहा, वह शादीशुदा है। जिसके बाद उस शख्स ने कहा, तुम इस क्रिकेटर को मैसेज क्यों नहीं भेजती। यह आपके करियर के लिए बेहतर होगा। आपकी पब्लिक और पीआर इमेज के लिए भी अच्छा रहेगा।

रिचा चड्ढा ने अपने करियर की शुरूआत दिबाकर बनर्जी की फिल्म ओए लकी लकी ओए से की थी। जिसके बाद उन्हें अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर में काम करने का मौका मिला। आपको बता दे कि अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए रिचा का कहना है कि आउटसाइडर होने की वजह से हमें कोई सही सलाह देने वाला नहीं होता है।

शुरूआती दिनों में हमारे पास खुद को ग्रूम करने का कोई प्लान नहीं होता। जब मैं गैग्स ऑफ वासेपुर कर रही थी तब मेरे पास मैनेजर और स्टाइलिस्ट नहीं थे। मैं पार्टी में जाने से पहले जुहू के एक मॉल में जाकर कपड़े खरीदती थी और वहीं से मेकअप करवाकर पार्टी में जाती थी।

Post a Comment

أحدث أقدم