रिचा चड्ढा ने अपने करियर की शुरूआत दिबाकर बनर्जी की फिल्म ओए लकी लकी ओए से की थी। जिसके बाद उन्हें अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर में काम करने का मौका मिला। आपको बता दे कि अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए रिचा का कहना है कि आउटसाइडर होने की वजह से हमें कोई सही सलाह देने वाला नहीं होता है।
शुरूआती दिनों में हमारे पास खुद को ग्रूम करने का कोई प्लान नहीं होता। जब मैं गैग्स ऑफ वासेपुर कर रही थी तब मेरे पास मैनेजर और स्टाइलिस्ट नहीं थे। मैं पार्टी में जाने से पहले जुहू के एक मॉल में जाकर कपड़े खरीदती थी और वहीं से मेकअप करवाकर पार्टी में जाती थी।

एक टिप्पणी भेजें