कपिल शर्मा की बॉलीवुड में एंट्री 2015 में हो गई थी। उनकी पहली फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ थी। इसमें उनके साथ अरबाज खान भी थे। फिल्म दर्शकों को पसंद भी आई। लेकिन अब कपिल एक बार पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म ‘फिरंगी’ 24 नवंबर को रिलीज होनी है। इसे टक्कर सनी लियोनी की फिल्म ‘तेरा इंतजार’ देगी।
कपिल एक्टर के साथ-साथ ‘फिरंगी’ के प्रोड्यूसर हैं। इसलिए उनका दिमाग क्लैस के बारे में तो नहीं सोच रहा होगा। खैर, अब तो दोनों फिल्मों की रिलीज डेट फाइनल हो चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में सनी के साथ अरबाज खान भी हैं, जो बॉलीवुड के पुराने खिलाड़ी हैं।
जहां कपिल शर्मा की ‘फिरंगी’ अंग्रेजों के जमाने की हैं, तो वहीं सनी लियोनी की फिल्म ‘तेरा इंतजार’ एक पेंटर की कहानी है। लेकिन एक फिल्म में बोल्डनेस का तड़का है वहीं दूसरी और कॉमेडी का। ऐसे में दर्शक किसे देखना पसंद करेंगे?

एक टिप्पणी भेजें