भारत में इन जगह त्योहार की तरह मनाया जाता है 'पहला पीरियड'!!


पीरियड से हर लड़की को गुज़रना पड़ता है। पीरियड के समय स्त्री के शरीर में हॉर्मोंस रिलीज होते हैं। पीरियड को लड़की के यौवन की शुरुआत के रूप में भी चिह्नित किया जाता है। देश के कई हिस्सो में पहले पीरियड को लेकर कई परंपराएं प्रचलित हैं। जब सेनेट्री पैड्स जैसी कोई चीज नहीं थी तो महिलाओं को पांच दिनों (या एक सप्ताह) तक खुले में खून बहने के लिए मजबूरन रहना पड़ता था। इस दौरान उन्हें राहत देने के लिए कुछ रस्में शुरू की गईं, जिससे उन दिनों में उनके शरीर को आराम मिल सके। बदलते वक्त और विज्ञान की प्रगति के साथ पीरियड के लिए उचित उपाय तो उपलब्ध हुए, लेकिन कुछ पिछड़े इलाकों में ये परंपराएं आज भी हैं.....

कर्नाटक
कर्नाटक  में 'पहले पीरियड' के दौरान घर और पड़ोस की औरतें लड़की की आरती उतारती हैं और गाने गाती है। उसके बाद लड़की को तिल और गुड़ से बनी डिश चिगली उंडे खाने के लिए दी जाती है। माना जाता है कि इसे खाने से पीरियड में खून का बहाव बिना किसी रुकावट के होगा। इस दौरान पूजा में चढ़ाए जाने वाले नारियल और पान के पत्ते घर आए मेहमानों को दिए जाते हैं।

तमिलनाडु
यहां पर 'पहले पीरियड' के दौरान निभाई जाने वाली परंपरा कर्नाटक से बिलकुल अलग है। यहां की परंपरा बड़े स्तर पर, ठाठ-बाट से मनाई जाती है। इस परंपरा का नाम 'मंजल निरट्टू विज्हा' है। ये रस्म किसी शादी के समारोह की तरह ही अदा की जाती है। इस दौरान लड़की को सिल्क की साड़ी पहनाई जाती है।

असम
असम में 'पहले पीरियड' के दौरान निभाई जाने वाली परंपरा को 'तुलोनी बिया' कहा जाता है। इस दौरान लड़की परिवार से अलग एक कमरे में रहती है, जहां पुरुषों को जाने की मनाही होती है। पुरुष चार दिन तक न उस कमरे में जा सकते हैं और न ही उस लड़की का चेहरा देख सकते हैं। दो जोड़ा छाली को लाल कपड़े में बांधकर पड़ोसी के यहां रख दिया जाता है। सात विवाहित महिलाएं (जो विधवा न हो) लड़की को नहलाती हैं। फिर वह पड़ोसी के घर में रखी छाली की पूजा करती है। लड़की को दुल्हन की तरह गहनें और जोड़े पहनाकर सजाया जाता है।

केरल
'पहले पीरियड' के शुरुआती तीन दिन तक लड़की को सबसे अलग रहना होता है। उसे एक ऐसे कमरे में रखा जाता है जहां एक दिया (लैंप) जल रहा हो। उस दिये के पास पीतल के एक बर्तन में नारियल के फूल रखे जाते हैं। माना जाता है कि उस फूल में जितनी कलियां खिलेंगी लड़की को उतने बच्चे होंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم