दक्षिण कोरिया के सोल में डांगगुक विश्वविद्यालय, इल्सान अस्पताल की ओर से करीब 8 हजार वयस्कों का अध्ययन किया गया और उनसे पूछा गया कि वे कब और कितनी बार अकेले खाना खाते हैं। अध्ययन में पाया गया कि अकेले खाना खाने वाले पुरुषों में 45 प्रतिशत में मोटापा बढ़ा जबकि 64 प्रतिशत लोगों में मेटाबॉलिक सिंड्रोम पाया गया। महिलाओं की बात करें तो अकेले खाना खाने वाली महिलाओं में से सिर्फ 29 प्रतिशत महिलाओं में ही मेटाबॉलिक सिंड्रोम की समस्या पायी गई।
संयुक्त राज्य की जनगणना के मुताबिक 2013 के बाद से 27% से अधिक जनसंख्या अकेले रहती है। अमेरिका में 15 प्रतिशत महिलाएं अकेले रहती हैं लेकिन पुरुषों में अकेलेपन के साइड इफेक्ट ज्यादा पाए गए। ब्रिघम यंग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने माना की अकेले रह रहे पुरुषों में मृत्यु का जोखिम 45 प्रतिशत बढ़ जाता है। अकेले रहते हुए लोग खुद को समाज से कटा महसूस करते हैं। अमेरिका में 1920 से यह खतरा लगातार बढ़ रहा है।



إرسال تعليق