सिद्धार्थ जो टी-शर्ट पहनकर शाहरुख की पार्टी पहुंचे थे, लौटते वक्त आलिया पहनकर निकली!


2 नवंबर को शाहरुख खान का 52वां जन्मदिन था। इस मौके पर उन्होंने इंडस्ट्री के बहुत से स्टार्स को अलीबाग में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाया था। इस मौके पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट भी मौजूद थे। लेकिन जो चीज आपको चौंका देगी वो है एक टीशर्ट। दरअसल शाहरुख की बर्थडे पार्टी में जिस टी-शर्ट को पहनकर सिद्धार्थ मल्होत्रा पहुंचे थे सुबह उसी टी-शर्ट को पहने हुए आलिया भट्ट नजर आईं, जब वो दीपिका पादुकोण के साथ जा रही थीं। शाहरुख की बर्थडे पार्टी


कई मौकों पर कपल्स एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को पब्लिक में दिखाते हुए नजर आते रहते हैं। आलिया और सिद्धार्थ इसके ताजा उदाहरण हैं। एक जैसी टी-शर्ट पहनने से यह बात साबित हो गई है कि दोनों का कोई ब्रेकअप नहीं हुआ है और दोनों एकसाथ है। ऐसा लग रहा है कि बितते दिनों के साथ दोनों का रिश्ता और मजबूत होता जा रहा है। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आई थीं कि आलिया और सिद्धार्थ ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। लेकिन कपल के बीच सबकुछ सामान्य है।


वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया मेघना गुलजार की राजी की शूटिंग खत्म कर चुकी है। इस फिल्म में वो पहली बार विक्की कौशल के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। इसके बाद वो अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी।

Post a Comment

أحدث أقدم