इसमें कोई शक नहीं कि हम में से हर किसी ने कभी न कभी ट्रेन में सफर तो जरूर किया होगा। हालांकि इस देश में कुछ लोग ऐसे भी है जो एक या दो दिन नहीं, बल्कि रोज ट्रेन में सफर करते है। जैसे कि रोज दफ्तर जाने वाले लोग आने जाने के लिए ट्रेन का ही इस्तेमाल करते है. बरहलाल जो लोग ट्रेन में सफर करते है यक़ीनन उन्होंने कभी ट्रेन के डिब्बों के नंबर पर तो गौर नहीं किया होगा, क्यूकि ट्रेन में भागदौड़ ही इतनी होती है कि खुद को संभाल पाना भी मुश्किल होता है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इन्ही नंबर में आपकी ट्रेन की पूरी जानकारी मौजूद होती है।
भारतीय रेलवे की प्रत्येक ट्रेन में पांच डिजिट का नंबर लिखा होता है। ट्रेन नंबर का पहला डिजिट 0 से 9 के बीच का होता है और इसमें हर एक अंक का अपना अलग मतलब होता है। तो आइए आप भी नंबर पहचानकर जानें ट्रेन के बारे में...
पहला डिजिट-
0- स्पेशल ट्रेन (समर, स्पेशल और हॉलीडे)
1- लंबी दूरी की ट्रेन
2- यह भी लंबी दूरी की ट्रेन को दर्शाता है, लेकिन ऐसा तब होता है जब ट्रेन का पहला डिजिट (4 डिजिट नंबर में से) 1 से शुरू होता है।
3- यह कोलकाता सब अर्बन ट्रेन के बारे में बताता है।
4- यह चेन्नई, नई दिल्ली, सिंकदराबाद और अन्य मेट्रोपॉलिटन शहर को दर्शाता है।
5- कन्वेंशनल कोच वाली पैसेंजर ट्रेन
6- मेमू ट्रेन
7- यह डूएमयू और रेलकार सर्विस के लिए होता है
8- यह मौजूदा समय में आरक्षित स्थिति के बारे में बताता है
9- यह मुंबई क्षेत्र की सब-अर्बन ट्रेन के बारे में बताता है
ट्रेन नंबर के दूसरे और उसके बाद के डिजिट का मतलब उसके पहले डिजिट के अनुसार ही तय होता है। किसी ट्रेन के पहले डिजिट 0, 1 और 2 से शुरू होते हैं तो बाकी के चार डिजिट रेलवे जोन और डिवीजन को बताते हैं।
जानिए किस जोन का क्या है नंबर
0- कोंकण रेलवे
1- सेंट्रल रेलवे, वेस्ट-सेंट्रल रेलवे, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे
2- सुपरफास्ट, शताब्दी, जन शताब्दी तो दर्शाता है। इन ट्रेन के अगले डिजिट जोन कोड को दर्शाते हैं।
3- ईस्टर्न रेलवे और ईस्ट सेंट्रल रेलवे
4- नॉर्थ रेलवे, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे
5- नेशनल ईस्टर्न रेलवे, नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे
6- साउथर्न रेलवे और साउथर्न वेस्टर्न रेलवे
7- साउथर्न सेंट्रल रेलवे और साउथर्न वेस्टर्न रेलवे
8- साउथर्न ईस्टर्न रेलवे और ईस्ट कोस्टल रेलवे
9- वेस्टर्न रेलवे, नार्थ वेस्टर्न रेलवे और वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे

إرسال تعليق