इन 5 वजहों से महिला पार्टनर को धोखा देते हैं मर्द!


रिश्तों के बीच जिस दिन से विश्वास में कमी आना शुरू होता है उसी दिन से उस रिलेशनशिप की उल्टी गिनती शुरू हो जाती है। अक्सर ऐसा देखा गया है कि असफल रिश्तों में ज्यादातर ऐसे होते हैं जिनमें पुरुष पार्टनर ने अपनी महिला पार्टनर को धोखा दिया होता है। एक सर्वे में बताया गया है कि तकरीबन 60 फीसदी पुरुष अपनी महिला मित्र को धोखा देते हैं। अब ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर पुरुष अपनी महिला मित्र को धोखा देते क्यों हैं। आइए, आज हम इसी सवाल का जवाब बताते हैं......

1. महिला और पुरुषों के बीच इमोशनल डिससेटिस्फैक्शन यानी कि भावनात्मक असंतोष की वजह से अलगाव की जरूरत पड़ती है। पुरुष भी काफी भावुक होते हैं। ऐसे में उन्हें जब अपने पार्टनर से अपेक्षात्मक सहयोग नहीं मिलता तब वह उनसे कटना शुरू कर देते हैं।

2. रिश्तों में रहते ज्यादा दिन गुजर जाएं तो दोनों में तालमेल की कमी हो जाती है। ऐसे में पुरुष नए रिश्तों के प्रति आकर्षित होने लगते हैं।

3. कई बार पुरुषत्व भी पुरुषों को अपनी महिला मित्र को धोखा देने के लिए प्रेरित करता है। ऐसे में पुरुषों को लगता है कि वह पुरुष हैं और अपनी मर्जी के हिसाब से जो चाहें वो कर सकते हैं। ऐसे में उनके कई महिलाओं के साथ संपर्क बनते हैं।

4. रिश्तों में मनमुटाव होने की वजह से भी पुरुषों के धोखा देने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे मौके पर पुरुष अपनी महिला पार्टनर को सबक सिखाने के लिए खुन्नस में किसी और महिला से संबंध बनाने के बारे में सोचता है।

5. कभी कभी पुरुष अपनी महिला मित्र की आदतों के साथ तालमेल नहीं बिठा पाते। ऐसे में वो दूसरी महिला के साथ अपनी बातें साझा करने लगते हैं। बाद में जब यह रिश्ता गहरा हो जाता है तब वह अपनी पहले की महिला मित्र का साथ छोड़ देते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने