हाल ही में सुनील ग्रोवर का नया गाना ‘बिल्ला शराबी’ यूट्यूब पर आया है। सुनील ग्रोवर का दावा है कि ये वीडियो आपकी शराब छुड़ा देगा। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, “शराब छोड़ने के लिए, बिल्ला शराबी के म्यूजिक वीडियो को अगले 20 दिनों तक दिन में 3 बार देखें।”
ये पहली बार नहीं है जब सुनील ग्रोवर ने कोई गाना गाया है। इससे पहले भी वे रिंकू भाभी के रूप में ‘मेरे हस्बैंड मुझको पियार नहीं करते’ नामक गाना ला चुके हैं जो जबरदस्त हिट हुआ था।


एक टिप्पणी भेजें