हालांकि, शो में ही आरोपी लड़के का डीएनए टैस्ट भी पेश किया गया, जिससे साफ हो गया कि बच्चे का पिता पड़ोसी आंड्रे नहीं बल्कि कोई और है। इस खुलासे के बाद घबराई हुई तान्या ने अपनी प्रेग्नेंसी के लिए परिवार के ही एक आदमी को जिम्मेदार ठहरा दिया, लेकिन शो में उस आदमी की पहचान उजागर करने से इंकार कर दिया। शो के अगले एपिसोड में तान्या के बच्चे के असली पिता का भी खुलासा किया जाएगा, इसके लिए उसके पिता और 2 भाइयों का डीएनए सैंपल ले लिया गया है। हालांकि, तान्या के सौतेले पिता इवान और उसके दोनों सौतेले भाई वोलोद्या और विक्टर अपने आप को बेकसूर बता रहे हैं।
शो देखने वाले ज्यादातर लोगों का मानना है कि तान्या का सौतेला पिता ही उसके बच्चे का भी असली पिता है। हालांकि, पिता इवान के मुताबिक अगर उन्होंने ऐसा किया होता तो वो शो पर ही नहीं आते। 12 साल की तान्या को शो पर लाने के लिए लोगों का शक अब लड़की की मां एना पर भी गहराने लगा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि एना ने मोटी रकम के लिए शो के ऑर्गेनाइजर्स से सौदा किया है।
शो के दौरान एना ने कई बार अपनी बेटी पर जवाब देने का दबाव भी बनाया। यहां तक की पूछताछ के दौरान एक हिस्से में एना ने बताया कि उन्हें बच्चे के पिता का नाम मालूम है क्योंकि तान्या उन्हें सब बता चुकी है। हालांकि, जैसे ही होस्ट ने एना से बच्चे के पिता की पहचान पूछी तो वो ये कहकर सवाल टाल गईं कि उन्हें अब भी तान्या पर पूरा विश्वास नहीं है।




إرسال تعليق