भरपूर मात्रा में लें पोषक तत्त्व
आपको बॉडी ग्रोथ के दौरान सबसे पहली बात ये ध्यान रखनी है कि आपके द्वारा लिए जा रहे भोजन में किसी भी तर पोषक तत्वों की कमी न हो जैसे – फाइबर, फोलेट, प्रोटीन, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट आदि। इसके लिए एक सबसे उचित सब्जी है बिन्स इसमें पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसके सेवन हाइट ग्रोथ में मदद मिलती है। इसे आप उबाल कर भी खा सकते हैं।
आयुर्वेद भी है मददगार
सामान्य तौर पर 18 वर्ष की आयु तक कद बढ़ने की प्रकिया तेजी से होती है। इसके बाद ग्रोथ हार्मोन का धीरे धीरे कम हो जाता है और हाइट ग्रोथ थम जाती है। लेकिन आयुर्वेद के मुताबिक कुछ उपायों द्वारा इन ह्यूमन ग्रोथ हार्मोंन पुनःसक्रिय कर 21 वर्ष तक हाइट बढ़ा सकते हैं।
ब्रोकली खाने से भी बढती है लम्बाई
हाइट ग्रोथ हार्मोन को पुनःसक्रिय बनाने में ब्रोकली मदद कर सकती है। अतः हाइट ग्रोथ के लिए ब्रोकली खाएं जिसमें फाइबर, हेल्दी विटामिन, विटामिन सी तथा आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
करें गाय के दूध का सेवन
एक शोध के मुताबिक सामान्य बच्चों के मुकाबले में रोजाना एक गिालस गाय का दूध पीने वाले बच्चों की हाइट अधित तेजी से बढ़ती है।

एक टिप्पणी भेजें