गांव छोड़कर भागने पर मजबूर है इस गांव के मर्द, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान


जितना भूतों का डर फिल्‍मों में दिखाया जाता है, उससे भी अधिक असल जिंदगी में देखने को मिल रहा है। यह नजारा अपने देश के नये राज्‍य बने तेलंगाना का है। खबरें आ रहीं है कि, यहां पर एक चुडैल ऐसी है जो केवल मर्दों को अपना निशाना बना रही है। जिसके डर से लोग गांव छोड़कर पलायन करने को मजबूर है।

तेलंगाना के एक गांव कासीगुड़ा में  इस समय मात्र औरते ही दिखाई दे रही है। जो भी इस गांव के मर्द थे वो सभी गांव को छोड़कर भाग चुके है, जो लोग यहां से भागकर जा चुके है उनमें से एक का कहना है कि, अगर हम इस गांव में रुके तो चुड़ैल हमें जान से मार डालेगी।

मिली जानकारी के मुताबिक इस गांव के एक ही परिवार के 3 मर्दों की हत्या हो गई थी। जिन तीन व्‍यक्‍तियों की हत्‍या हुई थी वो मात्र तीन महीने के अंदर ही हो गयी थी। जिसके बाद इस गांव में चुडैल की कहानियों का अफवाह फैल गई। जिसमें कहा गया कि जो हत्‍याएं हुई है वे सभी को चुडै़ल ने मौत के घाट उतारा है। लेकिन महिलाओं को इससे कोई खतरा नहीं है।

Post a Comment

और नया पुराने